News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, November 2, 2026

होली चाइल्ड स्कूल में मार्शल आर्ट चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने जीते पदक

ताइक्वांडो, बॉक्सिंग और ननचाकू में दिखाया दमखम; म्यूजिकल मार्शल आर्ट प्रदर्शन ने मोहा मन





जड़ौदा (मुजफ्फरनगर)। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा में मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, ननचाकू और म्यूजिकल मार्शल आर्ट में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष संजय राठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, आर्यवास के डायरेक्टर आर्यन राज कौशिक सहित अन्य अतिथियों और विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

अतिथियों ने कहा कि मार्शल आर्ट बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास करने और जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

सीनियर वर्ग में असद, मानवी, रक्षित, काव्या, अस्फान, अक्षय, आरव, वाहिद, अभी, शाद, नंदिनी, अर्श, दक्ष और विराज ने स्वर्ण पदक जीते। जूनियर वर्ग में सैफी, अनवीश, सोनाक्षी, अरमान, हम्माद, अंश, उजैफ, आयुष, शिवांश सैनी, शिवांश और आयत ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण म्यूजिकल मार्शल आर्ट प्रदर्शन रहा। बालिका वर्ग में अनामिका, सृष्टि और सोनाक्षी तथा बालक वर्ग में फरहान, श्रीकांत और नक्श ने संगीत की धुनों पर शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

प्रतियोगिता में कोच राखी सूर्य देव, अंजू, कन्हैया और प्रहलाद सैनी ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर धर्मेंद्र तोमर, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. राजीव कुमार, अनिल शास्त्री, ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह, नमन राजवंश, आदित्य दहिया और समुद्र सेन सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

अंत में प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर देना है। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here