News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 24, 2024

अजय चौधरी बने उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश मंत्री

 



मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया ने मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार अजय चौधरी को प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया है। अजय चौधरी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पत्रकार हितों के लिए अपने सकारात्मक योगदान के लिए पहचाने जाते हैं।

अजय चौधरी वर्तमान में मेरठ से उपज पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे हैं, जिसे वे अपनी लगन और निष्ठा के साथ पूर्ण कर रहे हैं। इसके अलावा, वे 'नित्य संदेश' समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक और एक चैनल एवं वेब पोर्टल के संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया गया है।

उपज पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह और प्रदेश महामंत्री राधे श्याम लाल कर्ण ने अजय चौधरी को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया है, जिससे पूरे उत्तर प्रदेश के पत्रकार समुदाय में खुशी की लहर है। मेरठ ज़िले एवं प्रदेश भर से उन्हें शुभकामनाएं और बधाई संदेश मिल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here