News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 6, 2021

विम्स मेडिकल काॅलेज में "मिशन शक्ति अभियान एवं महिला सशक्तिकरण" पर दो दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन

 

विम्स मेडिकल काॅलेज में "मिशन शक्ति अभियान एवं महिला सशक्तिकरण" पर दो दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन


हिमा दास, बछेन्द्रीपाल, मैरीकाॅम, किरन बेदी जैसी विख्यात मातृशक्ति ने केवल मानसिक मजबूती एवं सघर्ष के दम पर पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया- डाॅ सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह



न्यूज़ यूपी 24x7 | संपादक अजय चौधरी | 

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विम्स मेडिकल काॅलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल करते हुए मेडिकल एवं नर्सिंग की छात्राओ के लिए दो दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए विभिन्न क्षेत्रो में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराने वाली 82 महिलाओ एवं बालिकाओ को लक्ष्मीबाई नारी/बालिका शक्ति सम्मान 2021 से नवाजा गया। 





विश्वविद्यालय के डाॅ सीवी रमन सभागार में आयोजित दो दिवसीय आत्मरक्षा शिविर एवं लक्ष्मीबाई नारी/ बालिका शक्ति सम्मान-2021 समारोह का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डाॅ सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ राजीव त्यागी, डीन मेडिकल बिगे्रडियर डाॅ सतीश अग्रवाल, नर्सिंग डीन डाॅ एना ब्राउन, विख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ अर्पिता सिंह ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डाॅ सुधीर गिरि ने कहा कि अपने-2 क्षेत्रो में अदम्य साहस एवं विपरीत परिस्थितियों से लडते हुए हिमा दास, बछेन्द्रीपाल, मैरीकाॅम, किरनबेदी जैसी महिलाओ ने ना सिर्फ देश में बल्कि पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, आप भी उसी नारी शक्ति का प्रतीक है।




प्रतिकुलाधिपति डाॅ राजीव त्यागी ने कहा कि आज दुनिया के आधी आबादी अतिसम्मानित मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए वेंक्टेश्वरा समूह स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहा है। हम आपके प्यार, सेवा समर्पण एंव विपरीत परिस्थितियों से लडने के जज्बे को प्रणाम करते है। राष्ट्रपति पदक विजेता स्काॅउट कमिश्नर अजय कुमार शर्मा एवं उनकी चार सदस्यीय टीम ने बालिकाओ को विभिन्न आत्मरक्षा के गुर सिखाये। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो डाॅ पीयूष कुमार पाण्डे, डाॅ एसएन साहू, रजिस्ट्रार विकास कौशिक, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा अलका सिंह, अरूण कुमार गोस्वामी, सचिन, अंजलि शर्मा, डाॅ दीपाली, डाॅ नेहा, डाॅ संजीव भट, डाॅ ऐना ब्राउन, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here