News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, December 23, 2021

सुभारती परिवार ने किया केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का स्वागत

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के जनरल मोहन सिंह खेल मैदान में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे का उदघाटन करने पहुंचे केन्द्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का सुभारती परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा. रोहित रविन्द्र ने शाल पहनाकर माननीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का अभिनंदन किया। इसी क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज, लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा. रोहित रविन्द्र एवं सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डा. कृष्णा मूर्ति ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा देकर श्री नितिन गडकरी का स्वागत किया।

डा. शल्या राज ने सुभारती ग्रुप के द्वारा चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी श्री नितिन गडकरी जी को दी, जिस पर श्री गडकरी जी ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए सुभारती ग्रुप की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here