News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 15, 2022

वेंक्टेश्वरा के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज’ की ओर से ’’फ्री लीगल ऐड’’ (मुफ्त विधिक परामर्श/सहायता) विषय पर एक दिवसीय सेमीनार



मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में "स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज" की ओर से निशुल्क विधिक सहायता/परामर्श (फ्री लीगल ऐड) विषय पर एकदिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओ ने लॉ स्टडेन्टस को समाज के गरीब, वंचितो को निशुल्क एंव त्वरित न्याय दिलाने में उनके योगदान को अग्रणी बताते हुए ओर भविष्य में देश एवं समाज के पिछडो व वंचितो के लिए मुफ्त न्यायिक लडाई लडने का आवहृान किया।



वेंक्टेश्वरा संस्थान के डॉ0 अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित फ्री लीगल ऐड सेमीनार का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव गिरि, आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। सेमीनार को लॉ के वरिष्ठ प्रो0 (डॉ0) श्यामलाल सिंह, एडीशनल डायरेक्टर (प्रोशिक्यूशन) डी0पी0 सिंह ने भी सम्बोधित किया। 

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डेय, निदेशक रिसर्च डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 सैयद कलीम अहमद, डॉ0 योगेश्वर सिंह, डॉ0 राकेश यादव, ब्रजपाल सिंह, निदेशक डॉ0 प्रताप, अलका सिंह, दीपक कुमार, अरूण गोस्वामी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here