News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 25, 2023

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में 155 विशिष्ट महिलाओ को "वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड" से किया सम्मानित



मेरठ। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एंव यूपी पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तीकरण के लिए वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023 का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन,शिक्षा,कला,साहित्य,स्पोटर्स,समाज सेवा आदि के क्षेत्र में शानदार उललेखनीय कार्य करने वाली देश के अलग-2 हिस्सो से आयी 155 विशिष्ट महिलाओ को वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023 देकर सम्मानित किया गया। 



श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के में आयोजित वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023 सम्मान समारोह का उद्घाटन गन्ना मंत्री संजय गंगवार, वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन, डॉ सुधीर गिरि, जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हें, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी,आईएएस श्रीमति प्रतिभा सिंह, श्रीमति अन्शु नागपाल, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। राज्य सरकार के मंत्री संजय सिंह गंगवार ने मातृशक्ति को नमन करते हुए उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए देश की आधी आबादी द्वारा सम्मानित मातृशक्ति को राष्ट्र का गौरव बताते हुए उन्हें रीढ़ की हड्डी बताया। 



इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम भगवान शरण, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डॉ राकेश यादव, कुलसचिव डॉ पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर निदेशक डॉ प्रताप सिंह, डॉ शलैन्द्र राज त्यागी, अलका सिंह, डॉ संजय तिवारी, अरूण गोस्वामी, एसएस बघेल, डॉ राजेश सिंह, रिंकी शर्मा, डॉ वर्षा यादव, लक्षिता अरोरा, डॉ राम कुमार, डॉ विकास दुबे, दीपिका वर्मा, अनिल जयसवाल, संजीव राय, प्रीतपाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here