News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 21, 2023

हिन्दुस्तान विश्व का सबसे युवा देश, आज फिर से योग एवं आध्यात्म के बल पर फिर से दुनिया का सिरमौर बनने चला भारत- डाॅ0 सुधीर गिरि

 



                                         


मेरठ। श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान के पंतजलि ओपन योग परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अयोजित वृहृद योग शिविर एवं सम्मान समारोह का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाॅ सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि एवं करुणा योगा फाउन्डेशन की चेयरपर्सन करुणा त्यागी, प्रतिकुलाधिपति डाॅ राजीव त्यागी, आयुष मंत्रालय के डाॅ राजेश सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में मुख्यवक्ता एवं विख्यात योगा प्रशिक्षक करुणा त्यागी ने कहा कि योग भारत की ऐतिहासिक विरासत रही है। आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयासो से योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने से योग का खोया हुआ गौरव वापस लौट आया है। योग से हम व्यक्तिगत जीवन में सुधार लाने के साथ-साथ राष्ट्र विकास में भी अपनी प्रभावी भूमिका अदा कर सकते है।  



वेक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डाॅ सुधीर गिरि ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। योग, आध्यात्म एवं युवा शक्ति के दम पर भारत फिर से विश्व गुरु बनने की राह पर चल पड़ा है। प्रतिकुलाधिपति डाॅ राजीव त्यागी ने कहा कि 14 दिन चले इस योग पखवाडे के समापन पर आज देश के जाने माने योग गुरुओ एवं योगाचार्यो को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, प्रभारी कुलपति डाॅ राकेश यादव, कुलसचिव डाॅ पीयूष पाण्डेय, डाॅ राजेश सिंह, डाॅ एना ऐरिक ब्राउन, डाॅ सीपी कुशवाहा, डाॅ विवेक सचान, डाॅ राम कुमार, अभिनव गिरि, नीतूश्रीपाल, योग गुरु मीनू चैधरी, डाॅ योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डाॅ अनिल कुमार जयसवाल, कौशल गुप्ता, डाॅ उमा मिश्रा, डाॅ चारू अग्रवाल, मारूफ चैधरी, प्रियंका सिरोही, अरूण गोस्वामी, विवेक शर्मा, विशाल शर्मा, अभिषेक जैन, एसएस बघेल, सुमन कौर, प्रतिभा, हिमानी, अनुषा कर्णवाल, पूजा कुमारी, पूजा, रीना, रिंकी शर्मा, डाॅ वर्षा यादव, शीलभद्र, विवेक शर्मा, सौरभ यादव, नवनीत सैनी, विजय यादव, संजीव राय, गुरूदयाल कटियार, लल्लू सिंह, भूपेन्द्र सिंह, विजय कुमार, मुकेश जोशी, राकेश कुमार, मेरठ परिसर से डाॅ प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा, सभी मेडिकल/ नर्सिंग स्टूडेन्टस, अन्य कर्मचारीगण एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here