News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 15, 2023

एमआईईटी स्कूल मवाना रोड में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मेरठ। 15 अगस्त 2023 को एमआईईटी पब्लिक स्कूल में 77वां स्वतंत्रता दिवस बहुत उत्साह एवं धूम-धाम से मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ विद्यालय के चेयरमेन विष्णु शरण अग्रवाल एवं निदेशक अजय बंसल ने ध्वजारोहण कर किया तत्पश्चात विद्यालय के छात्रो ने मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। 
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाटक मंचन एवं फैन्सी ड्रेस आदि कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में प्रबन्ध समिति के सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। 
अपने सम्बोधन में चैयरमैन विष्णु शरण अग्रवाल ने देश के उन महानायको को नमन किया जिनके त्याग और बलिदान के द्वारा हमने 200 सालो तक चली गुलामी से आजादी प्राप्त की। उन्होने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का धन्यवाद व्यक्त किया। 
अपने सम्बोधन में निदेशक अजय बंसल ने स्वतंत्रता दिवस की थीम "राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसी संकल्प ने भारत को आज विश्व का अग्रणी राष्ट्र बना दिया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here