मेरठ। नवरात्र के पावन अवसर पर मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने डांडिया, गरबा और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव का उल्लास बिखेरा। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद मां दुर्गा की आराधना करते हुए विद्यार्थियों ने पारंपरिक गरबा और डांडिया प्रस्तुतियां दीं। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान, प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा, डीन एकेडमिक डॉ. गौरव शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. संजय माथुर और मीडिया हेड अजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
डांडिया नाइट ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामूहिक उत्सव की भावना से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। पारंपरिक नृत्य के साथ डीजे संगीत ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर आयोजन को यादगार बनाया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शिक्षा के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।
.jpeg)
.jpeg)

No comments:
Post a Comment