समझौते का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शोध को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। इसके तहत दोनों संस्थान उभरती तकनीकों, इंजीनियरिंग और संयुक्त शोध एवं विकास परियोजनाओं पर मिलकर काम करेंगे। रक्षा क्षेत्र के साथ नागरिक इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी नई तकनीकों के विकास पर जोर दिया जाएगा।
इस साझेदारी से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ तकनीकी क्षेत्र में व्यावहारिक जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा। उद्योग और शिक्षण संस्थान के बीच बेहतर तालमेल से विद्यार्थियों को नई तकनीकों को समझने और अपने कौशल को निखारने में मदद मिलेगी।
आई-दिशा पहल के तहत किया गया यह समझौता गाजियाबाद में शोध और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे कॉलेज और उद्योग के बीच सहयोग मजबूत होने के साथ भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप काम करने का रास्ता भी तैयार होगा।

No comments:
Post a Comment