News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

ललियाना में सफाई अभियान शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत

जेसीबी से नालों की सफाई शुरू, ग्राम प्रधान फहीम तनवीर ने कहा—कोई गली-मोहल्ला नहीं छूटेगा

मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के गांव ललियाना में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। गांव में जेसीबी मशीन की मदद से नालों की सफाई कराई जा रही है, ताकि जलनिकासी व्यवस्था सुचारु हो सके।

गांव में लंबे समय से जलनिकासी की समस्या के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्तों पर पानी जमा होने से राहगीरों और ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। ऐसे में नालों की सफाई शुरू होने से ग्रामीणों को समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

सफाई अभियान के दौरान ग्राम प्रधान फहीम तनवीर मौके पर मौजूद रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे गांव में सफाई कराई जाएगी और कोई भी गली या मोहल्ला नहीं छोड़ा जाएगा। अभियान का उद्देश्य गांव की जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना और ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि सफाई कार्य पूरा होने के बाद गांव की गलियों और मुख्य मार्गों पर जलभराव की समस्या कम होगी तथा आवागमन सुगम बनेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here