News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 18, 2026

एमआईईटी ग्रुप ऑफ स्कूल्स में हुआ रावण दहन, विद्यार्थियों को दिया अच्छाई की जीत का संदेश

नौ फुट के रावण के पुतले के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पौराणिक परंपराओं से कराया परिचित



मेरठ। भारतीय संस्कृति एवं पौराणिक परंपराओं से विद्यार्थियों को जोड़ने तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देने के उद्देश्य से एमआईईटी ग्रुप ऑफ स्कूल्स में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नौ फुट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को दशहरा पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि रावण दहन बुराई, अहंकार और अधर्म के अंत तथा अच्छाई, सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एमआईईटी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन विष्णु शरण अग्रवाल, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल एवं मैनेजर बरखा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर मवाना रोड शाखा की प्रधानाचार्या रूपाली सहगल, जागृति विहार शाखा की प्रधानाचार्या डॉ. सिल्की वर्मा तथा पल्लवपुरम शाखा की प्रधानाचार्या नवनीत चड्ढा मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि जीवन में सदैव सत्य, नैतिकता और सदाचार का पालन करना चाहिए, क्योंकि अंततः विजय सदैव अच्छाई की होती है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here