मेरठ/ मोदीपुरम। एमआईईटी पब्लिक स्कूल पल्लवपुरम में हर घर तिरंगा अभियान के जयघोष के बीच 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल ऋतु गुप्ता ने ध्वजारोहण करके किया। छात्र छात्राओं ने मार्च पास्ट करके अपने विद्यालय एवं देश के प्रति आदर भाव प्रदर्शित किया I केजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। कक्षा 6 से 9 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा दिल को छू लेने वाली दो दोस्तों की अपने अपने देश के प्रति देशभक्ति तथा प्रेम को दर्शाते हुए एक बहुत ही खूबसूरत नाटक (रक्तबीज) की शानदार प्रस्तुति ने सभी के हृदय को झकझोर कर रख दियाI प्रधानाचार्या ने बच्चों को अपने देश के गौरवपूर्ण इतिहास एवं वर्तमान चुनौतियों से अवगत कराते हुए बच्चों को उनकी जिम्मेदारियों के विषय में बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय को-ऑर्डिनेटर प्रियंका रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की
Tuesday, August 15, 2023
एमआईईटी स्कूल पल्लवपुरम में धूमधाम से मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस
About NewsUP 24x7
Newsup24x7 is an online news portal where you can find all the important and trending news near about you.
मेरठ
Labels:
मेरठ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment