News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, August 14, 2023

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपज पत्रकार संगठन द्वारा पत्रकार तिरंगा बाइक रैली निकाली गई

देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को प्रत्येक नागरिक फहराएं : मोहन गुर्जर किनौनी



मेरठ। 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के पत्रकारों द्वारा पत्रकार तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा बाइक रैली को एडीएम सिटी बृजेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर किनौनी, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, महामंत्री ललित ठाकुर, कोषाध्यक्ष विश्वास राणा और कार्यक्रम संयोजक रवि ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली सर्किट हाउस से शुरू होकर औघड़नाथ मंदिर पर समाप्त हुई। 


भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर किनौनी ने कहा की देश के हर नागरिक को 15 अगस्त और 26 जनवरी पर अपने घर पर तिरंगा लगाना चाहिए। हम सब को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को प्रत्येक नागरिक फहराएं। एडीएम सिटी ब्रिजेश सिंह ने कहा कि तिरंगा रैली जैसे आयोजन लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना बढ़ाने के लिए हैं। पत्रकारों को तिरंगा बाइक रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वहां मौजूद सभी लोगों ने भारत माता की जय और 'वंदे मातरम' के नारे लगाने शुरू कर दिए। जब सभी पत्रकार अपनी मोटरसाइकिलों पर हाथ में तिरंगा लहराते हुए मेरठ शहर के हर चौराहे पर निकले तो लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाने शुरू कर दिए।

औघड़नाथ मंदिर पर जिला अध्यक्ष अजय चौधरी और महामंत्री ललित ठाकुर ने सभी पत्रकारों पर फूल बरसाए।
इस अवसर पर अध्यक्ष अजय चौधरी, महामंत्री अनिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, कार्यक्रम संयोजक रवि ठाकुर, लियाकत मंसूरी, प्रवक्ता अरुण सागर, जिला सचिव जाकिर तुर्क, शाहिद खान, मनोज चौधरी,शिवकुमार शर्मा, मनोज कश्यप,खालिद इकबाल, नीरज गोला, गौरव सैनी, नरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार, नीरज खोजी, रोहित, अनिल यादव, रमेश सोनी, ताहिर, लोकेश आदि वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here