मेरठ । इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेशन फाउंडेशन,लोक पहल एवं खंड विकास कार्यालय, रजापुर के संयुक्त प्रयास से स्वावलंबी भारत अभियान के तहत रजापुर ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह मेले का आयोजन किया गया।
मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी ललित जायसवाल, डॉ आलोक चौहान,जिला विकास अधिकारी राम उदरेज यादव, ब्लॉक प्रमुख मोनिका चौधरी,सीईओ टीबीआई फाउंडेशन प्रियंका गुप्ता, सेवा भारती प्रांत प्रमुख डॉ रश्मि गुप्ता, महिला उद्यमी स्मिता रॉय,अंजू मिन्हास, माइल्ड केयर से रचना व्यास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस दौरान मेले में रजापुर ब्लॉक की 100 से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तकला उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। स्वयं सहायता समूह द्वारा हस्तशिल्प वस्तुएं,कृत्रिम आभूषण, कान्हा पोशाक, अचार पापड़, हस्तनिर्मित पेपर डायरी,जूट बैग आदि प्रदर्शित की गई।
मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन महिलाओं को उद्यमिता गुरु के रूप में तैयार कर स्वरोजगार के लिए प्रयास कर रहा है। रजापुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों को इतनी अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाए कि उत्पाद रजापुर के नाम से प्रसिद्ध हो जाये।
माइल्ड केयर्स के संस्थापक और सीईओ संदीप व्यास ने माइल्ड केयर्स द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर चलाए जा रहे अभियान के बारे में विस्तार से बताया। माइल्ड केयर्स महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी प्रोडक्ट भी बनाते हैं। इस दौरान 100 से अधिक महिलाओं को मेंस्ट्रुएशन कप निःशुल्क वितरित किये गये।
No comments:
Post a Comment