News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, December 27, 2023

यूपी फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मेरठ। यूपी फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा मेरठ के बागपत बाईपास स्थित सुभारती विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती पब्लिक स्कूल के निदेशक बिजेंद्र सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपज पत्रकार संग़ठन के  अध्यक्ष अजय चौधरी,हाशमे आलम,आसिफ अनवर वारसी,त्रिनाथ मिश्रा,जुनैद फारूकी,नाजिया खान, शाहिद महमूद, प्रवीण उर्फ ​​चुलबुल पांडे मौजूद थे। 



कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में प्रतियोगियों में अल्ताफ अहमद, डॉ. नजमुन्नबी, आबिद अली, बब्लू, रियासुद्दीन उस्मानी, राशिद मुल्तानी, मनीष, परवेज शामिल थे, जिन्होंने अपने निर्णय के साथ मिस्टर यू.पी. मौ.यूसुफ, मसलमैन मोहित चैपड़ा, बेस्ट पोजर-अफजल अहमद, मोस्ट इंप्रूवमेंट-ललित, मसलमैन रनरअप-शारिक और मिस्टर मेरठ-शादाब, बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर मेरठ-राहुल बैसला को विजेता चुना गया।



कार्यक्रम में आए कलाकार सागर हिंदुस्तानी, वाजिद मेरठी, जुनैद फारूकी, शहजाद उस्मान ने अपने गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया। मंच संचालन वाजिद मेरठी व शहजाद उस्मान ने किया। वाजिद मेरठी ने अपनी शायरी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वसीउद्दीन, इरशाद खान, मास्टर आरिफ, शकील खान, आसिफ, जाहिद फरीदी, मौ इलियास, विपिन शर्मा, शुएब, अयान मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक अब्दुल अलीम और शहजाद उस्मान ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here