- एआई के दौर में करियर के लिए निरंतर सीखना जरूरी: निशांत कुमार
- एमआईईटी में ‘स्मृति 3.0’ का आयोजन, विद्यार्थियों को दिए करियर और प्लेसमेंट के टिप्स
मेरठ। एमआईईटी मेरठ के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के क्लब एकोज़ की ओर से ‘स्मृति 3.0’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को करियर विकास, प्लेसमेंट और एआई के दौर में उद्योग जगत की बदलती जरूरतों से रूबरू कराया गया।
कार्यक्रम में स्पिनी के डायरेक्टर (डिलीवरी, टेक्निकल मैनेजमेंट एवं एआई) निशांत कुमार ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में सफल करियर के लिए निरंतर सीखना, तकनीकी कौशल विकसित करना और नई तकनीकों के अनुरूप खुद को ढालना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को समस्या समाधान, अनुकूलन क्षमता और पेशेवर दक्षताओं पर ध्यान देने की सलाह दी।
संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने करियर, उभरती तकनीकों और रोजगार के अवसरों से जुड़े सवाल पूछे। निशांत कुमार ने व्यावहारिक सुझाव देकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कैंपस डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह और एसोसिएट डीन, सीएसई एवं आईटी, प्रो. (डॉ.) प्रदीप पंत ने स्पिनी में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका के लिए निशांत कुमार को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, डॉ. संजय कुमार सिंह, प्रो. (डॉ.) प्रदीप पंत, एसोसिएट डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट रोहित अग्रवाल, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख फरमान अख्तर, सीएसई विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) विकास श्रीवास्तव और सीएसई एलुमनी एसपीओसी प्रियंका उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment