News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, November 17, 2026

पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने सीडीओ से की मुलाकात, जल संरक्षण और स्वच्छता पर हुई चर्चा

मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के डायरेक्टर आयुष एवं पियूष गोयल ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) संदीप कुमार से मुलाकात कर क्लब की ओर से संचालित पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।

इस दौरान जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। क्लब प्रतिनिधियों ने मेरठ को स्वच्छ, हरित और बेहतर शहर बनाने के उद्देश्य से संचालित सरकारी एवं सामाजिक पहलों में हरसंभव सहयोग और सहभागिता का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयासों से ही इन लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। क्लब भविष्य में भी जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here