दोनों विश्वविद्यालय पूरे विश्व में मूल्यपरक शिक्षा/योग एवं आध्यात्मिक शिक्षा के साथ चरित्र एवं राष्ट्र निर्माण की शिक्षा पर मिलकर काम करेगे- डाॅ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति- श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय
अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुबन्ध’’ ऐतिहासिक होगा- डाॅ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन वेंक्टेश्वरा ग्रुप एवं कुलाधिपति श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय
न्यूज़ यूपी 24X7 |मेरठ| माउण्ट आबू स्थित ’’ब्रह्मकुमारी अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय’’ के साथ श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय का ’’वेल्यू ऐजूकेशन’’ (मूल्यपरक शिक्षा) के लिए ’’अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुबन्ध’’ हुआ। जिसके तहत दोनों विश्वविद्यालय मिलकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ’’वेल्यू ऐजूकेशन’’ को बढ़ावा देने, योग एवं आध्यात्मिक शिक्षा को प्रत्येक पाठ्यक्रम का नियमित हिस्सा बनाने के लिए पूरे विश्व में मिलकर साथ काम करेगे। केन्द्रीय कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मन्त्री भारत सरकार, श्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में हुए इस ’’अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षणिक करार’’ की जानकारी अनुबन्ध के बाद ब्रह्मकुमारी ऐजूकेशन विंग के चेयरमैन राजयोगी डाॅ0 बी0के0 मृत्युन्जय एवं वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने संयुक्त रूप से दी।
’’ब्रह्मकुमारी अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय’’ के माउण्ट आबू मुख्यालय में आयोजित ’’इन्टरनेशनल ग्लोबल समिट-2019’’ में देश एवं दुनिया के 26 अलग-अलग देशों से आये विख्यात हस्तियों/शिक्षाविदो, भारत सरकार के आधा दर्जन केन्द्रीय मन्त्रियों एवं राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महामहिम उपराष्ट्रपति एम0 वेकैया नायडू, केन्द्रीय गृहराज्य मन्त्री के0 रेड्डी, केन्द्रीय मन्त्री पुरूषोतम रूपाला, अन्तर्राष्ट्रीय लाईफ मैचमेन्ट गुरू बी0के0 शिवानी, ब्रह्मकुमारी ऐजूकेशन विंग के चेयरमैन डाॅ0 बी0के0 मृत्युन्जय एवं डाॅ0 राजीव त्यागी ने दीप प्रज्जवलित करके किया।’’
’’अपने सम्बोधन में उपराष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडू ने कहा ’’कि भारत ने इस विश्व को ’’युद्ध नही बुद्ध दिया है’’, हम शन्ति के समर्थक है। लेकिन कोई भारत की ओर टेढी निगाह से देखेगा, तो हम उसके गुरूर को चूर-चूर करने का हौसला भी रखते है। उन्होने पूरे विश्व समुदाय से ’’शान्ति, एकता एवं समृधि’’ की अपील करते हुए आध्यात्म से जुड़ने का आवाहृन किया।
’’विश्व ग्लोबल समिट-2019’’ को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मन्त्री श्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम डिजीटल इण्डिया, यंग इण्डिया, स्किल इण्डिया के साथ नयी शिक्षा नीति की ओर बढ़ रहे है, लेकिन जब तक इन सबके साथ ’’ मूल्यपरक शिक्षा (वेल्यू ऐजूकेशन) का समावेश नहीं होगा तब तक भारत को विश्व गुरू बनाने की बात करना बेमानी होगी।
उन्होने वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए देश के अन्य सरकारी, गैर सरकारी विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानो से भी ’’वेल्यू ऐजूकेशन’’ को नियमित पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की बात कही। वेक्टेश्वरा ग्रुप के चेयरमैन एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डाॅ0 सुधीर गिरि ने इस अनुबन्ध को ऐतिहासिक करार दिया।’’
’’अन्तर्राष्ट्रीय ग्लोबल समिट-2019 में इग्लैण्ड मे अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के एम्बेसडर जैम्स फ्रेजर स्काॅट, रूस, चीन, जापान, जर्मनी, नेपाल, श्रीलंका एवं इण्डोनेशिया समेत 26 देशो के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। ब्रह्मकुमारी ऐजूकेशन विंग के चेयरमैन डाॅ0 बी0के0 मृत्युजय एवं लाईफ मैचमैन्ट ट्रेनर बी0के0 शिवानी, केद्रीय कानून मन्त्री ने दोनो विश्वविद्यालयों के बीच हुए करार को एक दूसरे को एक्सचेंज कराते हुए शुभकामनाऐ दी। ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय प्रबन्धन की ओर से डाॅ0 राजीव त्यागी को शाॅल, स्मृति चिन्ह एवं बुके/सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
वेंक्टेश्वरा के ग्रुप चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि, विख्यात शिक्षाविद् डाॅ0 श्रीमति वीना सिंह, कुलपति डाॅ0 पी0के0 भारती ने इस ऐतिहासिक करार के लिए वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय मेरठ परिसर एवं गजरौला परिसर के परिवारों को बधाई प्रेषित की है।





No comments:
Post a Comment