News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 28, 2026

एमआईईटी के ‘कोलाहल-2026’ में परमिश वर्मा की रॉकिंग परफॉर्मेंस, युवाओं ने देर रात तक किया धमाल





मेरठ। Meerut Institute of Engineering and Technology (एमआईईटी) में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘कोलाहल-2026’ का समापन शनिवार को धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं की विविध प्रस्तुतियों और पंजाबी सिंगर Parmish Verma की लाइव परफॉर्मेंस ने समारोह को यादगार बना दिया।

तीसरे दिन की शुरुआत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह से हुई। इसके बाद रंगमंच प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें छह टीमों ने राजनीति, महिला सुरक्षा, कन्या भ्रूण हत्या और दुष्कर्म जैसे ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर नाटक प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। ओपन माइक कार्यक्रम में भी छात्र-छात्राओं ने कविता, गायन और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

शाम होते-होते कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पंजाबी गायक परमिश वर्मा की लाइव प्रस्तुति रही। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों से युवाओं में जोश भर दिया। ‘आ ले चक मैं आ गया’ गाने पर पूरा परिसर झूम उठा। इसके अलावा ‘आम जेहे मुंडे’, ‘गाल नी कड़नी’, ‘सब फड़े जांगे’, ‘कच्चे पक्के यार’, ‘चार यार’, ‘सढ़ा’ और ‘पिंडा आले जट’ जैसे गीतों की प्रस्तुति पर छात्र-छात्राएं देर रात तक थिरकते रहे।

रंगीन रोशनी से सजा मंच, सीटियों की गूंज और मोबाइल कैमरों की चमक ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, उत्साह और ऊर्जा भी दोगुनी होती गई। ‘वंस मोर’ की आवाजें देर तक परिसर में गूंजती रहीं।

इस अवसर पर एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, कैंपस निदेशक प्रो. (डॉ.) एस.के. सिंह, डीन एकेडमिक डॉ. संजीव सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. हनी तोमर और मीडिया हेड अजय चौधरी उपस्थित रहे। आयोजन में छात्र समन्वयक कार्तिकेय, कौशल, सुचेत सिंह, इशू पांडेय, सहर शर्मा और माही सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

‘कोलाहल-2026’ का यह समापन युवा ऊर्जा, सांस्कृतिक विविधता और संगीत के उत्साह से भरपूर रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here