News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 7, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर वेंक्टेश्वरा में ‘मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026’ का भव्य आयोजन

शिक्षा, स्वास्थ्य, योग, संस्कृति व खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों की तीन दर्जन महिलाओं को किया सम्मानित
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ‘वेंक्टेश्वरा मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, योग, आध्यात्म, संस्कृति तथा खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लगभग तीन दर्जन महिलाओं को पटका, पगड़ी और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया, जिससे पूरा कार्यक्रम उत्साह और प्रेरणा से भर गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विश्वविद्यालय के शीर्ष पदों पर मातृशक्ति ने नेतृत्व किया तथा प्रबंधन-प्रशासन के पुरुष अधिकारी और कर्मचारी नारी शक्ति के सम्मान में पीछे खड़े होकर महिला सशक्तिकरण के संदेश को सशक्त बनाते दिखाई दिए।
डाॅ. सी.वी. रमन सभागार में आयोजित इस समारोह का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, विख्यात साहित्यकार एवं कवियत्री तथा वेंक्टेश्वरा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डाॅ. मधु चतुर्वेदी, प्रभारी कुलपति युवराज सिंह तथा बी.के. विमल देवी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अपने संबोधन में संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति पर महामहिम द्रौपदी मुर्मू तथा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद पर महामहिम आनंदीबेन पटेल का आसीन होना इस बात का प्रमाण है कि आज भारत में महिलाओं का सम्मान सर्वोच्च शिखर पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-बेटी खिलाओ’ तथा ‘नारी वंदन’ जैसी योजनाओं से देश में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है।
प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही मातृशक्ति का सम्मान होता रहा है और समाज में उसका स्थान सदैव सर्वोपरि रहा है।
समारोह में सम्मानित होने वाली प्रमुख महिलाओं में विख्यात साहित्यकार एवं महाकवियत्री डाॅ. मधु चतुर्वेदी, ब्रह्माकुमारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बी.के. विमल दीदी, बी.के. निर्दोष दीदी, बी.के. रचना दीदी, मानविकी से डाॅ. स्नेहलता गोस्वामी, पैरामेडिकल क्षेत्र से डाॅ. रीना जोशी एवं दीक्षा, नर्सिंग से डाॅ. मंजरी राणा और डाॅ. करुणा जोशी, एग्रीकल्चर से डाॅ. ज्योति सिंह और डाॅ. आशिया वाहिद, रिसर्च से डाॅ. शिल्पा रैना, प्रबंधन क्षेत्र से डाॅ. अंशु, डाॅ. शहजादी खातून, डाॅ. श्रद्धा पाण्डेय, इंदुवाला, अनुषा कर्णवाल, हुमा कौसर, निशा, सुमनदीप कौर, शिवानी, अंजलि ठाकुर सहित अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एस.एस. बघेल, डाॅ. अरुण कुमार गोस्वामी, डाॅ. विकास कुमार पाण्डेय, डाॅ. श्रीराम गुप्ता, शक्ति ध्वज, मेरठ परिसर से डाॅ. पंकज कुमार तथा मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here