कॉलेजों में सजेंगी गीत-संगीत की सभाएं
स्पिक मैके के तत्वावधान में 16 से 25 अक्तूबर तक होगा संगीत समारोह का आयोजन
न्यूज़ यूपी 24X7 |मेरठ| स्पिक मैके के तत्वावधान में एक बार फिर शहर में गीत, संगीत, साज और नृत्य का मंच सजेगा। देश की विश्व प्रसिद्ध कला हस्तियां संगीत समारोह में शामिल होकर युवाओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत के साहित्य से अवगत कराएंगी।
शहर में 16 अक्तूबर से संगीत समारोह का शुभारंभ होगा। इसके तहत विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों में संगीत सभाएं होंगी जिसमें प्रमुख कलाकार प्रस्तुति देंगे।
16 अक्तूबर को दीवान पब्लिक स्कूल जाग्रति विहार में सुबह 7:30 बजे हिंदुस्तानी वोकल के बादशाह राजा मियां की सुरों की संगत छेड़ेंगे। 16 की शाम 4 बजे एमआईईटी कॉलेज में भी राजा मियां की प्रस्तुति होगी। 18 अक्तूबर सुबह 7:30 बजे गीता चंद्रन दीवान पब्लिक स्कूल कैंट में सुबह 7:30 बजे भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगी।
इसी दिन दोपहर 3 बजे गीता चंद्रन की प्रस्तुति सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में भी होगी। 22 अक्तूबर को जय तीर्थ जी विद्या ग्लोबल स्कूल बागपत रोड में सुबह 9 बजे प्रस्तुति देंगे। 24 अक्तूबर को वासुसीनम मणिपुरी नृत्य की डीएमए वन में प्रस्तुति देंगे। 25 अक्तूबर को आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट में मणिपुरी नृत्य में वासु सीनम की सुबह 8 बजे से प्रस्तुति होगी।
No comments:
Post a Comment