News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 2, 2026

एमआईटी में ‘शिक्षारंभ-2026’ में नवागत एमबीए विद्यार्थियों का स्वागत

ज्ञान के साथ कौशल और नेतृत्व जरूरी : डॉ. के.एल.ए. खान



मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के एमबीए विभाग की ओर से नवप्रवेशित एमबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘शिक्षारंभ-ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक समारोह और एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी कुमारी की सरस्वती वंदना नृत्य प्रस्तुति से हुआ।

निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान ने विद्यार्थियों को सफलता की राह दिखाते हुए कहा कि शिक्षा के साथ कौशल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।

असिस्टेंट प्रोफेसर सबा हाशमी ने स्वागत संबोधन में विद्यार्थियों को उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ एमबीए की पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. गौरव शर्मा, डीन-डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय माथुर और डीन-मैनेजमेंट डॉ. अंकुर गोयल ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार सिंह ने संस्थान और एमबीए पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को कौशल विकास, उद्योग जगत से जुड़ाव, करियर अवसर और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में एमबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नवागत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मैनेजमेंट गेम्स आयोजित किए। विद्यार्थियों ने टीमवर्क, रचनात्मकता, संवाद और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नवागत विद्यार्थियों को पेन भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन सलोनी शर्मा और विदुषी जैन ने किया। एमबीए विभाग के सभी शिक्षक मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here