रक्षाबंधन पर अनूठी पहल : नानू पुल पर दोपहिया चालकों को किया जागरूक, हेलमेट को बताया ‘सुरक्षा कवच’
मेरठ। रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने भाई-बहन के रिश्ते को सड़क सुरक्षा के संदेश से जोड़ते हुए अनूठी पहल की। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित नानू पुल पर भारी बारिश के बीच उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।
हाईवे से गुजर रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के महत्व की जानकारी दी गई। मीनाक्षी भराला ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं, ऐसे में सड़क पर उनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने वाला महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं, तेज रफ्तार से बचें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
भारी बारिश के बावजूद हेलमेट वितरण और जागरूकता अभियान जारी रहने से मौके पर मौजूद लोगों ने पहल की सराहना की। रक्षाबंधन पर आयोजित यह अभियान ‘भाई की कलाई पर राखी, सिर पर हेलमेट’ जैसे सुरक्षा संदेश के साथ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना।
No comments:
Post a Comment