- आपात स्थिति से निपटने के लिए "20 बैड्ड आपालकालीन वार्ड" अलग से आरक्षित
- कोरोना के प्रति लोगो को जागरुक करने एवं इसके बचाव, रोकथाम की पूरे जनपद में प्रभावी पहल के शानदार क्रियान्वयन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शॉल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
न्यूज़ यूपी 24X7 |मेरठ| 640 बैडड जनपद के सबसे बडे निजी हॉस्पिटल "विम्स" द्वारा आपात स्थिति में कोरोना से निपटने को पूरी तैयारी- डॉ मेघ सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अमरोहा
सरकारी अस्पतालो के अलावा निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम भी "विम्स" की तरह इस महामारी से लड़ने में आगे आये- डॉ हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अमरोहा
आज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वेंक्टेश्वरा इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईन्सेस (विम्स) एवं मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मेघ सिंह ने जिले की अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ जनपद के इस सबसे बडे हॉस्पिटल (640 बैड्ड) का दौरा कर वहा आपात स्थिति के इस वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए तैयार किये गये "आसोलेशन वार्ड एवं इमरजेन्सी वार्ड" का निरीक्षण कर "विम्स" की तैयारियों की जमकर प्रशंसा करते हुए जनपद के बाकी निजी स्वास्थ्य केन्द्रो एवं चिकित्सालायो को भी विम्स की तरह आगे आकर एकजुटता से जागरुकता अभियान चलाने एवं इसके निपटने के लिए अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।’’
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमरोहा डॉ मेघ सिंह ने आज अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ हरिदत्त नेमी, कार्यालय अधीक्षक विजयपाल आदि के साथ शासन के निर्देश पर जनपद के सबसे बडे निजी हॉस्पिटल विम्स पहुँचकर वहां इस महामारी से निपटने के लिए तैयार की गयी 30 बैडड "आइसोलेशन यूनिट" का निरीक्षण कर इसकी जमकर तारीफ की। उन्होने कहा कि प्रदेश एवं देश के लोगो को इससे डरने की जरुरत नहीं है। क्योंकि राज्य एवं केन्द्र सरकार ने इससे निपटने के पुख्ता इन्तजाम कर रखे है। इसलिए अफवाहो पर ध्यान ना देकर सिर्फ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होने जनपद के बाकी निजी अस्पतालो से भी "विम्स" की तरह आगे आकर काम करने की अपील की। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ हरिदत्त नमी ने विम्स के प्रयासो को इस माहामारी से निपटने के लिए एक मिसाल बताया।’’
इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुधीर गिरि एंव प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने सी.एम.ओ एवं उनकी टीम को इस महामारी से निपटने के लिए किये जा रहे सक्रिय प्रयासो एवं पूरे जनपद मे जागरुकता अभियान चलाने के लिए शॉल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक "विम्स" डॉ सुशील शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सिमरन चौधरी, एएमएस डॉ अतुल अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment