News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 5, 2021

मेरठ में समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के 89वें जन्मदिन पर साइकिल यात्रा से दिखाई ताकत


NEWS U.P | Editor Ajay Chaudhary

मेरठ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने भी समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के 89वें जन्मदिन साइकिल यात्रा निकाल कर अपनी ताकत दिखाई । लखनऊ में खुद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा निकाली। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मिशन-2022 के लिए गुरुवार को चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के लोग आज साइकिल पर हैं। सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है और इसी के चलते भाजपा की स्थिति काफी खराब है। हम 350 सीटें जीतने का दावा भले कर रहे हैं, लेकिन जनता में इतनी नाराजगी है कि वो सपा को 400 सीटें भी जिता सकती है। 

मेरठ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर स्व जनेश्वर मिश्रा की जयंती मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष छात्रसभा देवेश राणा व महानगर अध्यक्ष युवजनसभा प्रदीप कसाना के नेतृत्व मे शोप्रिक्स मॉल से लेकर मोहिउद्दीनपुर तक साइकिल यात्रा की। सपा नेताओं ने अपराध, भ्रष्टाचार, बेलगाम मंहगाई, किसानों पर काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण पर 'संघी' प्रहार, जिला पंचायत में धांधली जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। अतः आने वाले विधानसभा के चुनाव मे हम जनता से अपील करते है कि इस सरकार को हटा कर सपा सरकार बनाये,जिससे आम जनमानस का भला हो सके। सपा नेता कीर्ति घोपला,प्रशांत कसाना, प्रिंस पावटी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here