News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 9, 2022

आशीष चौधरी उ०प्र० एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के तहसील अध्यक्ष मनोनीत

मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) की एक बैठक का आयोजन मेरठ जिला कार्यालय पर किया गया।  इस दौरान उपज के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने मवाना तहसील से आशीष कुमार चौधरी को तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। 

जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह और प्रदेश महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण की सहमति से मवाना तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के तहसील अध्यक्ष बनने पर तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने फोन पर बधाई दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि आशीष चौधरी को संगठन में तहसील अध्यक्ष बनाने पर संगठन को मजबूत मिलेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए पत्रकारों को संगठित रहने की आवश्यकता है। 

प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि वह दिन रात पत्रकार की समस्याओं को उठाते हैं। पत्रकारों की आने वाली समस्याओं को दूर करने से पीछे नहीं हटते हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए तहसील स्तर या फिर जिला स्तर पर कार्य करते रहते हैं। उन्होंने कई बार पत्रकारों के उत्पीड़न की जिलाधिकारी से समस्या भी रख चुके हैं।  

संवादाता आशीष चौधरी को तहसील अध्यक्ष बनने के बाद बधाई देने वालों में अजय ठाकुर, असलम एडवोकेट, रजनीश विश्वकर्मा, इसरार अंसारी, मुकेश शर्मा, संजीव पांडे, नवीन, सचिन गोयल, विपिन, ताज मोहम्मद, तनवीर, सलीम, जयवीर त्यागी, गुलाम नबी, बाबर मिर्जा, राजकुमार चौहान, अमित गुर्जर, मोबिन सलमानी, परविंदर चौधरी, अनिल शर्मा, आबिद हुसैन, केपी धीमान, उदयवीर सिंह आदि पत्रकारों रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here