News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, November 26, 2022

30वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में समस्याओं का समाधान करेंगे बच्चे


मेरठ। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की गतिविधि 30वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2022 को एमआईईटी कॉलेज में होगा। यह जानकारी बाल विज्ञान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के राज्य समन्वयक दीपक शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसाइटी लखनऊ और अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर एमआईईटी मेरठ के संयुक्त प्रयासों से किया जा रहा है।

स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को समझने के लिए बाल वैज्ञानिक मंथन करेंगे। वर्ष 2022 के लिए मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना रखा गया है।  24 साल बाद मेरठ ज़िले में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन होगा। 10 से 17 आयु वर्ष के बालको के लिए विश्व का अनोखा व प्रभावी कार्यक्रम है। मेरठ में बाल वैज्ञानिकों का महाकुंभ होगा। इस दौरान बाल वैज्ञानिक एक स्थानीय समस्या पर मंथन करते हैं, उसे जानने व समझने का प्रयास करते हैं फिर समाधान निकालते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 38 जिलों से लगभग 4500 छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। जिनमें से 190 बच्चों को चयनित करके बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

इस दौरान 190 शोध पत्र/ प्रोजेक्ट प्रस्तुत होंगे, जिनमें से चयनित 21 शोध पत्र ,27 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक साइंस सिटी अहमदाबाद गुजरात में होने जा रहे राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे वही 2 श्रेष्ठ शोध पत्र 3से7 जनवरी 2023 को नागपुर महाराष्ट्र में होने जा रहे इंडियन साइंस कांग्रेस के राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन में भाग लेंगे।

नीदरलैंड वेस्ट एंड ईस्ट विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मोहन कांत गौतम मुख्य अतिथि रहेंगे। इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट नई दिल्ली के प्रमूख वैज्ञानिक नाफिस अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्घाटन सत्र में 1 दिसंबर को रहेंगे।

प्रेस वार्ता में राज्य सम्मेलन दीपक शर्मा एवं एमआईटी निदेशक डॉ आलोक चौहान और मीडिया मैनेजर अजय चौधरी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here