News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 28, 2023

विज्ञान के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती : तपन कुमार



मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी व पोस्टर प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रमुख तपन कुमार, एसआईटी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ला, प्राचार्य डॉ हिमांशु शर्मा, कोऑर्डिनेटर डॉ सपना देशवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

तपन कुमार ने कहा की विज्ञान आज से नहीं कई वर्षो से मानव विकास से जुड़ा हुआ है। विज्ञान के बिना आज के समय में मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। दुनिया के अन्य विकसित देशों की तरह भारत का भी योगदान विज्ञान के क्षेत्र में काफी अहम रहा है। आज के समय में भारत दुनिया के कई अग्रणी देशों की कतार में खड़ा है, जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। भारत में कई महान वैज्ञानिकों ने जन्म लिया है, जिनमें सर चंद्रशेखर वेंकट रमन का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

इस दौरान विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीटेक, दूसरे स्थान पर बी फार्मा और तीसरे स्थान पर बीसीए की टीम रही। विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में बीबीए के तुषार पटेल प्रथम, फार्मेसी के मनवीर दूसरे और बीएससी कृषि के हर्ष कंसल तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here