News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 1, 2023

महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090 के प्रति किया गया जागरूक




मेरठ/मवाना महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में आज उत्तर प्रदेश पुलिस, 1090 महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन और मिशन शक्ति के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में महिला और लड़कियों के प्रति बढ़ती छेड़छाड़ और उत्पीड़न के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में लखनऊ मुख्यालय से आए पुलिस अधिकारी और आस-पास के सभी थानाध्यक्ष, पुलिसफोर्स, कॉलेज चेयरमैन डॉ. प्रवीण मित्तल, निदेशक डॉ. मोहित यादव, कॉलेज रजिस्ट्रार संदीप कुमार समेत सभी कॉलेज प्रवक्तागण उपस्थित रहे।


सर्वप्रथम लखनऊ मुख्यालय से आए अधिकारियों द्वारा महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया, कि यह हेल्पलाइन लाइन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 2012 से निरंतर कार्यरत है। उहोंने बताया कि वूमेन पावर लाइन 1090 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निमित्त 2014 में "women security App 1090" सेवा का भी प्रारम्भ की  गया है, जिसके अंतर्गत सकारात्मक परिणाम सामने आए है। इस सेवा से महिला और लड़कियों में सुरक्षा की भावना बलवती हुई है।


इसके अलावा मवाना महिला थानाध्यक्ष ने "1090" के बारे में विस्तार जानकारी देते हुए कहा कि, यह कार्यक्रम मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त बनाने हेतु पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिए गए नारे "मोबाइल हाथ में 1090 साथ में" "चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो" को माध्यम बनाकर सभी महिला एवं लड़कियों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है , जिससे प्रदेश के किसी भी गाँव, माहौल, गली-कूचो पर महिलाओं के साथ होने वाली हर छोटी से छोटी घटना से आसानी से निपटा सके।


मुख्याल से आए अधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि: 

कोई व्यक्ति फोन के माध्यम से आपके साथ छेड़छाड़ या उत्पीड़न कर रहा हो। तो तुरंत महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल मिलाए, यह नंबर पूरी तरह टोल-फ्री है, पीड़ित महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

कॉलेज चेयरमैन डॉ. प्रवीण मित्तल ने शासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान प्रशंसा करते है, कहा कि   वर्तमान में महिलाओं और लड़कियों के साथ होती छेड़छाड़ व उत्पीड़न को रोकने के लिए यह हेल्पलाइन बेहद ही कारगर है। जिससे समाज की हर महिला व लड़की आजादी से कही भी घूम सके। उन्होंने कहा,महिला सुरक्षित है तो समाज सुरक्षित है।


कॉलेज निदेशक डॉ. मोहित यादव ने कहा कि यह जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के लिए भविष्य में कारगर साबित होगा, क्योंकि जो छात्राएं घर से दूर रहकर पढ़ाई करती है, वह इस नंबर के माध्यम से अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगी। उन्होंने कहा कि शासन की इस मुहिम में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। और महिला व लड़कियों  की सुरक्षा हेतु अपना सहयोग करने से ना कतराए। क्योंकि समस्या के समय लड़की आपके लिए मौका नही ज़िम्मेदारी है।


कॉलेज रजिस्ट्रार संदीप कुमार ने लखनऊ से आई टीम और स्थानीय पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि, इस मुहिम को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक को अपना सहयोग देना होगा, तभी यह मिशन सफलता के चरम तक पहुँच पाएगा। 


इस मौके पर पवन कुमार,विक्रम सिंह,अरुण गुप्ता,मुनीत गिरी, गौरव मावी, इमरान, आनंद कुमार, संजीव कुमार,नितिन नाग,ज्योति त्यागी, विशाखा चहल, कमलेश शर्मा, जोनी कुमार,गौरव सैनी और नीपा चौधरी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here