News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 15, 2023

विज्ञान आधारित 10 दिवसीय रियलिटी शो विज्ञान घर शुरू/ विज्ञान आधारित 10 दिवसीय रियलिटी शो विज्ञान घर श

 पुरानी भारतीय वैज्ञानिक संस्कृति परंपरा के साथ आधुनिक विज्ञान का सामंजस्य होगा : विज्ञान गुरु


साहिबाबाद। प्रगति विज्ञान संस्थान और अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर मेरठ फाउंडेशन के सहयोग से दुनिया के सबसे पहले विज्ञान आधारित रियलिटी शो "विज्ञान घर" सीजन 3 का उद्घाटन इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में किया गया। विज्ञान घर के लिए देश भर के विभिन्न राज्यों से विज्ञान में रुचि रखने वाले 20 युवा वैज्ञानिकों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू से किया गया।
विज्ञान घर का उद्घाटन इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ अजय कुमार, अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर मेरठ फाउंडेशन के सीईओ डॉ सारस्वत पाठक, विज्ञान गुरु दीपक शर्मा, सयोजिका डॉ मिनाक्षी शर्मा, डॉ बीके त्यागी, तारीख बदर आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


विज्ञान गुरु दीपक शर्मा ने बताया कि पुराने पारंपरिक विज्ञान को ध्यान में रखते हुए युवा वैज्ञानिक आधुनिक विज्ञान के साथ तालमेल बिठाएंगे। डॉ. निशा राणा, डॉ. आशा, तुषा अग्रवाल ने ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से विज्ञान घर के लिए कई राज्यों से 20 बाल युवा वैज्ञानिकों का चयन किया। इनका इस दौरान बाहरी दुनिया से 10 दिन के लिए किसी प्रकार का संवाद नही होगा। विज्ञान युवा हर रोज कोई न कोई विज्ञान प्रयोग या देश दुनिया की समस्याओं पर ही विज्ञान की मदद से समाधान ढूढने की कोशिश करेंगे। सभी बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान गुरु दीपक शर्मा द्वारा तिलक एवं माला बनाकर विज्ञान घर के लिए रवाना किया। प्रत्येक दिन विज्ञान घर में एक मुखिया होता है। जिसे विज्ञान पुत्र घोषित किया जाता है। आज का विज्ञान पुत्र गौरव वर्मा को बनाया गया। 
विज्ञान घर में जाने वाले युवा वैज्ञानिकों के नाम कार्तिक शर्मा, सिमरन कर्दम, गौरव वर्मा, कुंदन चौधरी, हेमंत कुमार, तानिया, मोहम्मद ताहिर, दिव्यांशी, महादो, हर्षित सोलंकी, अंशुल बाबू, हर्ष मलिक, पूर्वा मलिक, पलक,अश्वनी कुमार, जावेद खान, तान्या, रेणुका, मन व खुशी है। बाल वैज्ञानिक जैसे ही विज्ञान घर पहुंचे तो उनकी नजर अपने घर पर पड़ी और सब मिलकर इसकी व्यवस्था करने लगे।
शाम को बाल वैज्ञानिकों से मिलने एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ तृप्ति ठाकुर विज्ञान घर पहुंची। संचालन डॉ शालिनी ने किया। इस अवसर पर विवेक सुदर्शन, आरपी सिंह, डॉ मीनाक्षी शर्मा,  सुशील कुमार शर्मा,अजय चौधरी, अखिल गौतम आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here