News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, June 12, 2023

किकबाक्सिंग चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने 11 स्वर्ण, 06 रजत एवं 01 कास्य पदक जीतकर बढाया देश का मान

 

जार्डन ओपन इन्टरनेशनल किकबाक्सिंग चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन 

फिलीस्तीन, जार्डन, सीरिया, ईराक, सऊदी अरब इण्डोनेशिया, ओमान आदि दिग्गज देशो के खिलाड़ियों को परास्त करते हुए 11 स्वर्ण, 06 रजत एवं 01 कास्य पदक जीतकर बढाया देश का मान, सूची में शीर्ष पर भारत

वेंक्टेश्वरा में खेलो इण्डिया के तहत मेरठ एवं गजरौला परिसर में सितम्बर माह से शुरू होगी किकबाक्सिंग के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाऐं- डाॅ सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह

भारतीय किकबाक्सिंग महासंघ के अध्यश श्री संतोष अग्रवाल एवं भारतीय किकबाक्सिंग महासंघ (खेल मंत्रालय भारत सरकार से सम्बद्ध) के राष्ट्रीय उपाध्यश डाॅ राजीव त्यागी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाऐं

 जॉर्डन की राजधानी अम्मान में दिनांक 01 से 10 जून 2023 तक आयोजित जॉर्डन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में 14 सदस्यीय भारतीय दल ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

 अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली पहुंचने पर भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया



मेरठ। भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवम अध्यक्ष हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ आनंद मोहन शरण (आई0ए0एस0) के नेतृत्व में भारतीय किकबॉक्सिंग दल ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर 11 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक हासिल किया।



भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक एवं भारतीय किकबॉक्सिंग संघ के अध्यश संतोष कुमार अग्रवाल एवं  भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ (खेल मंत्रालय भारत सरकार से सम्बद्ध) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी ने बताया कि ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अकेले हरियाणा प्रदेश के 7 खिलाड़ियों ने भी भाग लेकर अपने अपने वजन एवं आयु वर्ग के विभिन्न इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिनके नाम सांची कीना 2 स्वर्ण पदक, ओम तेवतिया 1 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक,अनन्या किना - 1 स्वर्ण पदक एवं 1 रजत पदक, निरल कुकरेजा - 1 स्वर्ण पदक  और 2 रजत पदक, मोनल कुकरेजा - 1 स्वर्ण पदक,अध्ययन अग्रवाल - 2 रजत पदक, कुलविंदर सिंह - 1 कांस्य पदक, न्य खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश से प्रीती तिवारी स्वर्ण पदक एवं आदित्य मकोरवाल 2 स्वर्ण पदक, दिल्ली से देवांश सेहरावत 2 स्वर्ण पदक शामिल हैं।



 हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द मोहन शरण, (आई0ए0एस0) खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार के निजी सचिव  जितेन्द्र यादव (आई0ए0एस0), हरियाणा सरकार में वरिष्ठ अतिरिक्त एडवोकेट जनरल श्री लोकेश सिंघल, मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के राजनैतिक सलाहकार अजय गौड़, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रॉजेक्ट ऑफिसर अंकुश कटोच ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। किकबॉक्सिंग संघ के सदस्यों में श्री सतीश पराशर, श्री शरद भसीन, श्रीपाल शर्मा, श्री दीपक टांटिया, श्री विकास अग्रवाल,  अशोक चैधरी एवं श्री नरेश चावला ने भी अपनी शुभकामनायें दी हैं। 

भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक एव चेयरमैन संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों का मुख्य मुकाबला मेजबान जोर्डन के अलावा सऊदी अरब, पलेस्टाइन, इराक एवं सीरिया, ओमान, इंडोनेशिया आदि देशों के साथ हुआ था। भारतीय  भारतीय किक बॉक्सिंग टीम को बधाई देने वालों में वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय की ओर से चेयरमैन डॉ सुधीर गिरी के प्रमुख सलाहकार डॉ वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव ,प्रभारी कुलपति राकेश यादव कुलसचिव डाॅ पीयूष पांडेय, मेरठ परिसर से डॉ प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here