News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, November 3, 2023

एमआईटी में वार्षिकोत्सव मृदंग-2023 में रॉकिंग परफॉर्मेंस, युवा-महोत्सव मृदंग-2023 में फैशन का तड़का

एमआईटी में मृदंग-2023 की मची धूम

बॉलीवुड और हॉलीवुड गीतों पर झूमे छात्र

बैटल ऑफ बैंड की धुन से सांस्कृतिक संध्या सुरमई बनी


मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की थीम पर वार्षिकोत्सव मृदंग-2023 का उद्घाटन किया गया। दो दिवसीय वार्षिकोत्सव मृदंग का शुभारंभ चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल,कैंपस डायरेक्टर डॉ अलोक चौहान, डायरेक्टर डॉ सोमेंद्र शुक्ला,प्रिंसिपल डॉ हिमांशु शर्मा,कोऑर्डिनेटर डॉ नीरज कांत शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना, गणेश पूजा और विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से मृदंग को नए आयाम पर पहुंचा दिया।




मृदंग में छात्र-छात्राओं ने सिंगिंग कम्पटीशन में एक से बढ़कर एक बॉलीवुड और हॉलीवुड के नए पुराने गीत म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के साथ गाए और सभी गायकों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। गानों के बोल थे… सुन रहा है ना तू… तुझे कितना चाहने लगे हम... लौंग लाची ... सूरज डूबा है यारों… जैसे गाने से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दोपहर में कार्यक्रम बैटल ऑफ बैंड प्रतियोगिता रहा। जिसमें विभिन्न कॉलेजों से 6 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बैंड्स ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सभी ने अपने-अपने बैंड बजाकर सुरों की महफिल का जादू बिखेरा, बैंड की धुन पर छात्र-छात्राओं ने घंटों डांस किया। सभी बैंड की परफॉर्मेंस ने बॉलीवुड गीतों पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। बैंड की धुन में छात्र-छात्राओं ने खूब मस्ती की और बार-बार तालियां बजाकर बैंड का उत्साह भी बढ़ाया।



कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम को फैशन शो रहा। फैशन शो में चार थीम का लुक दिखाई दिया जैसे इंडो-वेस्टर्न,इंडियन,डेनिम,कैज़ुअल के साथ आकर्षक परिधान पहनकर छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक किया। युवाओं ने भी तालियां बजा कर उत्साहवर्धन किया। मीडिया प्रभारी अजय चौधरी ने बताया मृदंग के अंतिम दिन शाम 6:00 बजे मशहूर बॉलीवुड सिंगर अकासा सिंह की लाइव परफॉर्मेंस होगी।

इस दौरान रितिमा,सोनल अहलावत,डॉ गौरव शर्मा,डॉ नीरज प्रताप सिंह, ललित कुमार,डॉ अंकुर गोयल,डॉ संदीप कपूर, एमआईएच अंसारी,आयुष सिंघल,सपना देशवाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here