News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, November 7, 2023

वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ईथीकल हैकिंग समेत साईबर क्राईम से सम्बन्धित एक दर्जन पाठ्यक्रम इसी सत्र से शुरु : डॉ राजीव त्यागी

  • श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में बढ़ते साईबर अपराध,सटीक जाँच,रोकथाम एवं साईबर सुरक्षा विषय पर संगौष्ठी 
  • साईबर अपराधो की रोकथाम एवं साईबर सुरक्षा पर विभिन्न हिस्सो से आये दिल्ली पुलिस एवं यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं साईबर एक्सपर्ट एवं फोरेन्सिक विशेषज्ञो ने साईबर अपराधो को रोकने एवं साईबर सुरक्षा का दिया शानदार प्रशिक्षण
  • बढ़ते हुए आर्थिक अपराधों को रोकने में साईबर सिक्युरिटी सबसे महत्वपूर्ण- डॉ सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह। 
  • टेक्नीकल/हाईटैक अपराधियों को पकड़ने एवं साईबर क्राईम पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को चार कदम आगे सोचना होगा- रजनीश गुप्ता, वरिष्ठ आईपीएस, ज्वाईंट पुलिस कमिश्नर, दिल्ली पुलिस
  •  वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ईथीकल हैकिंग समेत साईबर क्राईम से सम्बन्धित एक दर्जन पाठ्यक्रम इसी सत्र से शुरु, दिल्ली पुलिस/यूपी पुलिस/बैकिंग सेक्टर/आर्म्ड फोर्स को देगे फ्री ट्रेनिंग- डॉ राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय।  
  • अपराधियों की किसी भी घटना को अंजाम देने की बदलती कार्यशैली पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती, पर फोरेन्सिक साईन्स एवं डिजीटल तकनीक के बेहतर उपयोग से उन पर लगाम लगाना हुआ आसान- डॉ केके सरोज, एसपी, साईबर क्राईम, वेस्ट यूपी
  • किसी भी तरह के क्राईम विशेष रूप से ’’साईबर क्राईम’’ की प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस को हाईटैक होकर अपराधियों से दस कदम आगे का सोचना होगा- रणजये अत्री, सहायक पुलिस कमिश्नर, दिल्ली पुलिस
  • समूह चैयरमेन डॉ सुधीर गिरि ने प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी के साथ मिलकर सभी पुलिस अधिकारियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया  



मेरठ। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में दिल्ली पुलिस एवं यूपी पुलिस की ओर से साईबर सुरक्षा एवं साईबर क्राईम की सटीक जाँच एवं प्रभावी रोकथाम विषय पर संगौष्ठी का शानदार आयोजन हुआ। जिसमें यूपी एवं दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तार से साईबर क्राईम, इसकी सटीक जाँच एवं इसके प्रभावी रोकथाम के उपायो पर विस्तार से प्रकाश डाला। शुभारम्भ समूह चैयरमेन डॉ सुधीर गिरि, ज्वाईंट कमिश्नर दिल्ली पुलिस रजनीश गुप्ता, एसपी साईबर क्राईम डॉ केके सरोज, प्रधान सलाहकार वीपीएस अरोड़ा, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी आदि ने दीप प्रज्जवलित करके किया। 



इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, ग्रुप एडवाईजर आरएस शर्मा, कुलपति प्रो राकेश यादव, डॉ पीयूष पाण्डेय, डॉ राजेश सिंह, डॉ एलएस रावत, डॉ सीपी सिंह, डॉ तेजपाल सिंह, डॉ एसएन साहू, डॉ योगेश्वर शर्मा, डॉ रामयश, डॉ राहुल, डॉ ओमप्रकाश, डॉ अश्विन, डॉ राजवर्द्धन, डॉ मोहित शर्मा, फैजान, आशी नायर, शिल्पा राणा, गुरूदयाल जी कटियार, अरूण गोस्वामी, एसएस बघेल, संजीव राय, प्रीतपाल, मेरठ परिसर से प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here