गाजियाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा के आह्वान पर 8 जनवरी से 11 जनवरी तक भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विद्युत लोको शेड गाजियाबाद उत्तर रेलवे के मैन गेट पर शाखा सचिव आलोक प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन 11 जनवरी तक किया जा रहा है। जिसमे कर्मचारियों ने नारा देते हुए कहा नई पेंशन स्कीम एनपीएस को खत्म करो, ओपीएस को लागू करो।
आलोक प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमारी मांग है कि देश में पुरानी गारंटीशुदा पेंशन बहाल की जाए। केंद्र सरकार जिस एनपीएस योजना को आगे बढ़ा रही है उसमें सुरक्षा की कोई भावना नहीं है. इसके अलावा इस स्कीम की कोई गारंटी भी नहीं है। एनपीएस एक बाजार आधारित योजना है। बाजार की स्थिति से हर कोई वाकिफ है। इसमें डीए/डीआर के अनुपात में बढ़ोतरी नहीं होती। इस धरने व भूख हड़ताल के जरिये सरकारी कर्मियों की एक ही मांग है कि पहले वाली गारंटीकृत पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए।
पुरानी पेंशन के मुद्दे पर आज रेलवे कर्मचारी अब एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं। विद्युत लोको शेड गाजियाबाद उत्तर रेलवे में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज इस धरने पर बैठे हैं। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा ने कहा, सरकार को 2024 में गारंटीकृत पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी। इस दौरान कुलदीप सिंह,आर के रावत, दीपक खट्टर,राकेश कुमार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment