News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, January 8, 2024

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में विकसित भारत ऐम्बेसडर अभियान का शुभारम्भ

भारत को अग्रणी बनाने में युवाओं और शिक्षण संस्थानों की भूमिका अहम है :केंद्रीय विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी



मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री की भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प अभियान विकसित भारत ऐम्बेसडर अभियान का शानदार शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार की केंद्रीय संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी ने हजारों युवाओं को विकसित भारत अभियान में अपना 100 प्रतिशत देने का संकल्प दिलाया और कहा कि भारत को अग्रणी बनाने में युवाओं और शिक्षण संस्थानों की भूमिका अहम है। 

श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के डॉ. सीवी रमन सभागार में आयोजित नमो विकास भारत अभियान का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश मंत्री, भारत सरकार श्रीमती मीनाक्षी लेखी, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं वेंकटेश्वर समूह के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि, प्रो-चांसलर डॉ. राजीव त्यागी जिला अध्यक्ष उदय गोस्वामी, कार्यक्रम संयोजक एवं भाजयुमो अध्यक्ष शुभम चौधरी आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।



मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दशक पहले मजबूत विदेश नीति, विकासात्मक योजनाएं, बुनियादी ढांचा, नई शिक्षा नीति, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना जैसी सैकड़ों कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इसने भारत की "बीमार छवि" को पूरी तरह से बदल दिया और भारत को विश्व मंच पर सबसे आगे ला दिया। आज युवा शक्ति के दम पर भारत 2047 तक न सिर्फ एक विकसित राष्ट्र बनेगा, बल्कि पूरे विश्व का सरताज बनेगा।

इस अवसर पर प्रधान सलाहकार डॉ. वी.पी.एस. अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, समूह सलाहकार आर.एस. शर्मा, कुलपति डॉ. राकेश यादव, रजिस्ट्रार डॉ. पीयूष पांडे, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. राजेश सिंह, डॉ. दिव्या, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. अनिल जयसवाल, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. ओम प्रकाश गोसाई, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. अश्विन कुमार सक्सेना, डॉ. राम निवास शर्मा, डॉ. सर्वानंद साहू, डॉ. अन्ना एरिक ब्राउन, एस.एस.बघेल, अरुण कुमार गोस्वामी, मारूफ चौधरी, अभिषेक जैन, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा, आशी नायर और प्रशांत कुमार आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here