Akhil Gautam News U.P
मेरठ। टी पी नगर क्षेत्र के मोहकमपुर के रहने वाले 14 वर्षीय शौर्य ने जम्मू यूनिवर्सिटी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित 23 वीं सब जूनियर नेशनल बालक-बालिका वूशु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर मेरठ व् क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शौर्य के स्वर्ण पदक जितने का पता चलने पर परिवार वालो व् क्षेत्रवासियो में ख़ुशी लहर दौड़ गयी। क्षेत्रवासियों ने शौर्य का फूल माला पहना कर व् डीजे ढोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया। भारतीय वूशु संघ की ओर से 23 वीं सब जूनियर नेशनल बालक-बालिका वूशु प्रतियोगिता आयोजित की गयी। यह प्रतियोगिता 26 से 31 मार्च तक जम्मू यूनिवर्सिटी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गयी।
इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से 1500 से अधिक लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। शौर्य के पिता मुकेश माता पिंकी ने बताया कि उनके बहुत गर्व कि बात है कि उनके बेटे ने यह पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया है। शौर्य ने 8 साल कि उम्र से ही मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट स्टेडियम में कोच नेहा कश्यप के सानिध्य में प्रशिक्षण ले रहा है। इससे पहले भी शौर्य ने नेशनल वुशु चैंपियनशिप में सिल्वर और ब्रोज़ पदक भी अपने नाम किये है पहली बार नेशनल वुशु चैंपियनशिप में शौर्य ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है

No comments:
Post a Comment