डोनेशन कैंप का आयोजन औघड़नाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन क्षेत्र (असहाय एवं वंचित लोगों के लिए) तथा श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम, रेलवे रोड, परतापुर सहित कई प्रमुख स्थानों पर किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा बड़ी संख्या में शीतकालीन वस्तुएँ एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
अभियान के अंतर्गत लगभग 300 जैकेट, 200 सूट, 200 कंबल, 500 जोड़ी जूते, 350 चप्पलें, पैक्ड खाद्य सामग्री, स्वच्छता हेतु सेनेटरी पैड्स तथा 500 ताज़ा तैयार भोजन प्लेटें जरूरतमंदों को वितरित की गईं। वितरण कार्य के दौरान छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ सेवा कार्य में सहभागिता की।
इस कार्य को सफल बनाने में छात्र आर्यन राज, वर्णिका, अंशुका, लोअस, सचिन, कार्तिक, शगुन, शेली, कृतिका, यश, दिशांत, दीपेश, आयुष, देवांश, वंश, स्वर्ण, अल्फ़िशा, खुशी, मोनू, शालू, वैष्णवी, राजन एवं कार्तिक की सराहनीय भूमिका रही। अभियान को डॉ. सुबीर कुमार बोस, प्रवेश कुमार, अजीत एवं जितेंद्र कुमार का सहयोग प्राप्त हुआ तथा कार्यक्रम का सफल मार्गदर्शन डॉ. अंजलि राठी द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment