यह प्री-समिट कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले मुख्य एआई इम्पैक्ट समिट की पूर्व भूमिका के रूप में आयोजित किया जा रहा है। मुख्य समिट में नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद तथा वैश्विक विशेषज्ञ भारत की एआई नीति, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और कार्यबल विकास पर विचार-विमर्श करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन कैंपस निदेशकप्रो. (डॉ.) एस. के. सिंह एवं डीन एकेडेमिक्स डॉ संजीव सिंह और डीन, सीएसई एवं संबद्ध विभाग प्रो. (डॉ.) नरेश कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
प्री-समिट का प्रमुख आकर्षण “एआई रेडी ग्रेजुएट्स – भारत के भविष्य के कार्यक्षेत्र के लिए शिक्षा पर पुनर्विचार” विषय पर आधारित एक पैनल चर्चा होगी, जिसमें एआई आधारित उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन पर मंथन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जितेंद्र सिंह, साइंटिस्ट ‘जी’ एवं सेंटर हेड, सी-डैक दिल्ली तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद कुमार, सलाहकार, सी-डैक दिल्ली की उपस्थिति रहेगी।
विशेषज्ञ पैनल में डॉ. प्रियंका जैन (साइंटिस्ट ‘एफ’, न्यूरोकॉग्निटिव एआई एवं एक्सआर, सी-डैक दिल्ली), मयंक शर्मा (को-फाउंडर एवं एआई रिसर्चर, न्युफोलॉजी डॉट इन), मोहम्मद उमर आलम (लीड प्लेटफॉर्म इंजीनियर, टेस्टम्यू एआई) तथा विष्णु वशिष्ठ (पार्टनर सॉल्यूशंस आर्किटेक्ट, एडब्ल्यूएस) शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व सीएसआईटी विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति शर्मा तथा शृष्टि वशिष्ठ द्वारा किया जा रहा है। प्री-समिट का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को एआई-सक्षम भविष्य के कार्यस्थलों के लिए तैयार करना तथा अकादमिक और उद्योग जगत के बीच सहयोग को सुदृढ़ करना है।

No comments:
Post a Comment