- 14 मार्च को पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर की लाइव परफॉर्मेंस
- महोत्सव में करीब 50 विभिन्न इवेंट्स होंगे आयोजित
उन्होंने बताया कि महोत्सव के पहले दिन उद्घाटन समारोह के साथ संगीतमय गायन, बैटल ऑफ बैंड्स, राजनीति पर संवाद, थीम आधारित फैशन शो और डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन नुक्कड़ नाटक, ग्रुप डांस प्रतियोगिता और विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण 14 मार्च को शाम 7 बजे प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर की लाइव परफॉर्मेंस होगी। उनके लोकप्रिय गानों में ‘सखियाँ’, ‘पानी दी गल’, ‘लारे’, ‘तेरी मेरी लड़ाई’, ‘जमीला’, ‘विवाह’, ‘इक तेरा’, ‘यारी’, ‘सॉरी’ और ‘गल्ल गोरीए’ शामिल हैं, जो युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। उनकी प्रस्तुति छात्रों और आगंतुकों के लिए यादगार अनुभव साबित होगी।
बैटल ऑफ बैंड्स में विभिन कॉलेज से शहीद भगत सिंह कॉलेज,राम लाल आनंद ,राजधानी कॉलेज,पन्नालाल गिरदारलाल दयानंद एंग्लो वैदिक महाविद्यालय,महाराजा अग्रसेन,मिरांडा हाउस,नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,केशव महाविद्यालय,जीसस एन मैरी आदि टीमों भाग लेगी।
कॉलेज के डायरेक्टर डॉ अनिल कुमार सोलंकी ने कहा कि इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और भविष्य में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।
प्रेस वार्ता के दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ. मीनाक्षी शर्मा, मीडिया हेड अजय चौधरी,अनमोल,ऋषि,अखिल गौतम सहित छात्र समन्वयक ध्रुव जैन, ध्रुव पांडेय, शुभम, ख्याति शर्मा, वंश चौधरी, ईशिका, लिपिका पोद्दार, सक्षम जैन, आदित्य भटनागर, प्राची गोयल, विश्वजीत सिंह, अभय गुप्ता, प्रथम भल्ला और शुभांगी पठानी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment