पंजाबी पॉप सिंगर Maninder Buttar की प्रस्तुति से गूंजा ‘उद्भव-2026’, जमकर झूमे छात्र
साहिबाबाद। Inderprastha Engineering College में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव टेक्नो-कल्चर फेस्ट ‘उद्भव-2026’ की संगीतमय संध्या प्रसिद्ध पंजाबी पॉप गायक Maninder Buttar की ऊर्जावान प्रस्तुति के साथ यादगार बन गई। उनके लोकप्रिय गीतों पर छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते रहे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत Maninder Buttar ने अपने चर्चित गीत Ik Tera और Gall Goriye से की। इन गीतों पर विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद Pani Di Gal, Laare, Sakhiyaan, Teri Meri Ladayi, Viah और Jamila जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। मंच से उठती सुरों की लहरियों और दर्शकों की “वन्स मोर” की गूंज ने पूरे वातावरण को और भी जीवंत बना दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनभर विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकारों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से एसिड अटैक, दुष्कर्म, कन्या भ्रूण हत्या और वृद्धाश्रम जैसी ज्वलंत समस्याओं पर जागरूकता का संदेश दिया। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों की ओर से खूब सराहना मिली।
आयोजन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक प्रो. डॉ. अनिल कुमार सोलंकी, डीन एकेडेमिक्स डॉ. अमित जैन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. डॉ. मीनाक्षी शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
दो दिवसीय टेक्नो-कल्चर फेस्ट ‘उद्भव-2026’ का यह संगीतमय समापन युवाओं के उत्साह, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक जागरूकता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।
No comments:
Post a Comment