मेरठ, बुधवार। वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल का कक्षा 10 (हाईस्कूल) का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।
विद्यालय की छात्रा श्रेयांशी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त इशिका ने 94 प्रतिशत तथा अविका ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी 85 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रमाणित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अंजुल गिरि एवं प्रधानाचार्या श्रीमती संजया वालिया ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, अनुशासित दिनचर्या तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे आगामी कक्षाओं में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करते रहें।
No comments:
Post a Comment