News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, August 3, 2026

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारम्भ-2026’ का भव्य शुभारंभ

पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए छात्रों का स्वागत, नई शिक्षा नीति और कौशल विकास पर जोर



मेरठ। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘दीक्षारम्भ-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया।

रवीन्द्रनाथ टैगोर भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्ण कान्त दवे, मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार कुमार राजेश, प्रतिकुलपति प्रो. मानस रंजन, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय, आचार्य अश्विनी, आचार्य सिद्धार्थ तथा डीन एकेडमिक्स डॉ. राजेश सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि नई शिक्षा नीति युवाओं के लिए रोजगार और करियर की अनेक संभावनाएं लेकर आई है। उन्होंने कहा कि बदलती वैश्विक जरूरतों के अनुरूप विद्यार्थियों को स्वयं को लगातार अपडेट करना होगा। वेंक्टेश्वरा समूह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योगों की मांग के अनुरूप कुशल प्रोफेशनल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में युवाओं के लिए अपार अवसर हैं, लेकिन सफलता के लिए उन्हें भीड़ से अलग अपनी पहचान बनानी होगी। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को सुरक्षित, सफल और रोजगारोन्मुख करियर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्ण कान्त दवे ने कहा, "हम जैसा सोचते हैं, वैसा ही बनते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।"

प्रतिकुलपति प्रो. मानस रंजन ने कहा कि विश्वविद्यालय स्टूडेंट एवं फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है।

आचार्य अश्विनी ने संवाद कौशल पर जोर देते हुए कहा कि "सुनना केवल शब्दों को नहीं, बल्कि भावनाओं को समझना है। यहीं से सच्चा संवाद शुरू होता है।"

कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय ने कहा कि ‘दीक्षारम्भ-2026’ विद्यार्थियों के सफल, स्थायी और उज्ज्वल करियर की ओर पहला कदम है।

इस अवसर पर वित्त निदेशक सीए युवराज सिंह, डीन एकेडमिक्स डॉ. राजेश सिंह, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. नीतू पंवार, डॉ. ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. शिल्पा रैना, डॉ. पुष्पा मेदू, डॉ. अश्विन सक्सेना, डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. योगेश्वर शर्मा, रीना जोशी, डॉ. अनिल जायसवाल, मेरठ परिसर के निदेशक डॉ. पंकज सिंह तथा मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरप्रीत कौर और अखिल कुमार ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here