News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 19, 2026

आईपीईसी-टीबीआई फाउंडेशन के इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप को मिली 40 लाख रुपये की फंडिंग




साहिबाबाद । इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर फाउंडेशन के इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप कैम्पेनिंग सोर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्टार्टअप को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की जेनेसिस योजना के पायलट कंपोनेंट के तहत 40 लाख रुपये की फंडिंग मिली है।

आईपीईसी-टीबीआई फाउंडेशन के अनुसार, यह उपलब्धि उसके स्टार्टअप इकोसिस्टम में तकनीक आधारित उद्यमों को नवाचार से बाजार तक पहुंचाने के प्रयासों को भी रेखांकित करती है। फाउंडेशन की ओर से स्टार्टअप्स को इनक्यूबेशन, मेंटरिंग, तकनीकी सहयोग, बिजनेस मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं तक पहुंच उपलब्ध कराई जाती है।

आईपीईसी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल और निदेशक प्रो. डॉ. डी.के. शर्मा ने कैम्पेनिंग सोर्स की टीम को बधाई देते हुए नवाचार, प्रभावी क्रियान्वयन और सतत विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

आईपीईसी-टीबीआई फाउंडेशन के सीईओ साजिद रजा ने कहा कि जेनेसिस योजना के तहत मिली फंडिंग स्टार्टअप और आईपीईसी-टीबीआई दोनों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सफलता संरचित इनक्यूबेशन और राष्ट्रीय स्तर के नवाचार एवं उद्यमिता कार्यक्रमों तक पहुंच के महत्व को दर्शाती है।

फंडिंग से स्टार्टअप को अपनी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने और समाधान की व्यवहारिकता व प्रभाव को प्रदर्शित करने के लिए पायलट गतिविधियों में तेजी लाने में मदद मिलेगी। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here