11-12 सितंबर को होगा आयोजन, देशभर से शिक्षाविद, शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञ करेंगे सहभागिता
मेरठ। फार्मास्युटिकल क्षेत्र में नवाचार, शोध और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में 11 और 12 सितंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। “Innovation, Research and Entrepreneurship in Pharma for a Viksit Bharat” विषय पर होने वाले सम्मेलन का आयोजन एमआईटी के फार्मेसी विभाग एवं आईक्यूएसी द्वारा किया जा रहा है।
सम्मेलन में फार्मास्युटिकल इनोवेशन, ड्रग डिस्कवरी, एडवांस्ड ड्रग डिलीवरी, बायोटेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, क्वालिटी एश्योरेंस, आईपीआर, सस्टेनेबल हेल्थकेयर और विकसित भारत-2047 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। कार्यक्रम में तकनीकी सत्र, विशेषज्ञ व्याख्यान और पोस्टर प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी।
सम्मेलन में देशभर के शिक्षाविद, शोधकर्ता, फार्मा उद्योग विशेषज्ञ, उद्यमी और फार्मेसी के विद्यार्थी शामिल होंगे। चयनित शोध एवं समीक्षा सारांशों को समीक्षा के बाद सम्मेलन की कार्यवाही में प्रकाशित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एकेटीयू के कुलपति प्रो. जे.पी. पांडेय और एमआईटी चेयरमैन विष्णु सरन, संरक्षक वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष निदेशक प्रो. (डॉ.) कुंवर लाइक अहमद खान तथा संयोजक फार्मेसी विभाग के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नीरज कांत शर्मा हैं। आयोजन सचिव डॉ. अमरेंद्र प्रताप यादव हैं।
सम्मेलन का उद्देश्य फार्मा क्षेत्र में शोध को नवाचार से जोड़ने, स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने और उद्योग-अकादमिक सहयोग मजबूत करने के साथ विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देना है।
No comments:
Post a Comment