News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, November 12, 2026

वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में स्पोर्ट्स वीक का भव्य शुभारंभ

“खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलें, खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं” : डॉ. अंजुल गिरी



मेरठ। दिल्ली-रुड़की बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में उत्साह और उमंग के साथ स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. अंजुल गिरी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती संजया वालिया ने रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़कर किया।

यह स्पोर्ट्स वीक विद्यालय के वार्षिकोत्सव 'गूंज – साउंड ऑफ विक्ट्री एंड जॉय' का प्रथम चरण है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें दौड़, खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन प्रमुख हैं। पूरे सप्ताह विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे। 22 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव समारोह में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

खास बात यह है कि सभी खेल प्रतियोगिताओं में अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपने बच्चों की खेल प्रतिभा और उपलब्धियों को प्रत्यक्ष रूप से देख सकें तथा उनका उत्साहवर्धन कर सकें।

इस अवसर पर चेयरपर्सन डॉ. अंजुल गिरी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीमवर्क, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण गुणों का भी विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेने और जीत-हार से ऊपर उठकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के डायरेक्टर डॉ. पंकज कुमार एवं एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. राहुल शर्मा ने भी विद्यार्थियों के उत्साह और खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संजया वालिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल गतिविधियों के माध्यम से उनमें व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों के जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here