| |न्यूज़ यूपी| विजेता छात्र छात्राएं |
न्यूज़ यूपी 24X7 |मेरठ| भारतीय
रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड
टेक्नोलॉजी में भ्रष्टाचार विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता
में 12 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान अभिषेक वर्मा को प्रथम पुरस्कार दिया
गया। द्वितीय स्थान पर गर्विता गोयल और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मिमेषा और रवि
रहे।
| पुरस्कृत करते एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु शरण |
प्रतियोगिता
का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि भारतीय रेल के प्रोजेक्ट मैनेजर नरेंद्र दत्त, मुख्य अतिथि
संजय शर्मा, एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने किया।
प्रतिभागी
अभिषेक वर्मा ने विषय के पक्ष में बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार तभी बढ़ता है, जब आम
जनता उसे बढ़ावा देती है।
| अभिषेक वर्मा को प्रथम पुरस्कार दिया गया |
इस अवसर
पर डीन एकेडमिक डॉ डीके शर्मा, डीन बिजनेस स्कूल डॉ एस रामाचंद्रन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर
डॉ नितिन शर्मा, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर वृंदा शर्मा, डॉ अमित आहूजा, डॉ अशोक गर्ग, मीनाक्षी
सिंह,अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment