News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, September 4, 2020

साड़ी-बिंदी को लेकर आपस में भिड़ीं सहायक और प्रधानाध्यापिका, जमकर हंगामा




न्यूज़ यूपी 24x7|मेरठ| संपादक अजय चौधरी | भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार को प्रधानाध्यापिका पर अशोभनीय टीका-टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एक सहायक अध्यापिका ने हंगामा कर दिया। घटना के चलते दोनों के बीच काफी देर तक तकरार होती रही। दोनों ही पक्षों ने इस मामले में एबीएसएसए शिकायत की चेतावनी दी है।

दरअसल, मेरठ में रहने वाली जयश्री राणा रजपुरा ब्लाक के रुकनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। जयश्री का आरोप है कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका अर्चना बिल्टोरिया उनके पहनावे को लेकर अक्सर उन पर अशोभनीय टिप्पणी करती हैं। कभी गहरे रंग की साड़ी पहनने तो कभी बिंदी लगाने पर उन्हें टोका जाता है। बृहस्पतिवार को भी इस बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच काफी कहासुनी हुई थी। 

जिसके बाद जयश्री खुदकुशी की धमकी देकर चली गई थीं। जिसके चलते स्कूल में हड़कंप मचा रहा। शुक्रवार को जयश्री स्कूल पहुंची तो एक बार फिर उनकी और प्रधानाध्यापिका की कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। बाद में दोनों ही महिलाओं ने एबीएसए से घटना की शिकायत की बात कही है। उधर, प्रधानाध्यापिका ने खुद पर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here