News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, September 14, 2020

हिंदी दिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा ऑनलाइन वेबगोष्ठी का आयोजन


  • हिंदी दिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा ऑनलाइन वेबगोष्ठी का आयोजन




न्यूज़ यूपी 24x7|मेरठ| संपादक अजय चौधरी | चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा ऑनलाइन वेबगोष्ठी का आयोजन किया । जिसका विषय ‘हिंदी की राष्ट्रीय स्वीकृति एवं नई शिक्षा नीति’ रहा। वेब गोष्ठी की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनके तनेजा ने की। वेब गोष्ठी के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति  प्रो देवी प्रसाद त्रिपाठी, विशिष्ठ वक्ता प्रो योगेन्द्र नाथ शर्मा ‘अरूण’ पूर्व प्राचार्य, रूड़की एवं सानिध्य विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रो वाई विमला शामिल रहे। वेबगोष्ठी का संचालन प्रो नवीन चन्द्र लोहनी, संकायाध्यक्ष कला एवं अध्यक्ष हिंदी विभाग ने किया।  

वेबगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनके तनेजा  ने कहा कि हमारी संस्कृति में ज्ञान की देवी सरस्वती को प्रमाण, हिंदी भाषा ही नहीं भारत की आत्मा है। हिंदी भारत की सबसे महत्वपूर्ण भाषा है परन्तु यह दुर्भाग्य है कि हिंदी को स्थान देर से मिला। वर्तमान नेतृत्व हिंदी का पक्षधर है। लोकतंत्र में भाषा का विशेष महत्व है। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो॰ देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि भारत की स्वीकार्य भाषा नीति में गाँधी ने हिंदुस्तानी का प्रस्ताव दिया था किंतु यह चली नहीं। नई शिक्षा नीति में हिंदी का वर्चस्व बढ़ेगा। वर्तमान राजनीतिक नेतृत्व हिंदी को सम्मान दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है। राष्ट्र ‘नायको‘ की भाषा ही सर्वस्वीकार्य होती है। नई शिक्षा नीति में भाषा, शिक्षा एवं संस्कृति को लेकर आमूल चूल परिवर्तन होना है। 

 कार्यक्रम में डाॅ एस.के भारद्वाज, डाॅ असलम जमशेद पुरी, डाॅ अजय विजय कौर, डाॅ मोनू सिंह, डाॅ राजेश चैहान, डाॅ असलम, विश्वविद्यालय के कुलसचिव धीरेन्द्र कुमार, वित्त नियंत्रक सुशील कुमार गुप्ता, डाॅ यज्ञेश कुमार, डाॅ॰ प्रवीन कटारिया, डाॅ अंजू, डाॅ॰ विद्यासागर, योगेन्द्र सिंह, मोहनी कुमार, ममता, अमित, अर्चना सिंह, संजीव कुमार, निवेदिता स्वरूप, अमरीश कुमार आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here