News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, February 16, 2026

एमआईईटी में 81 मेधावी विद्यार्थियों को 21.56 लाख रुपये की छात्रवृत्ति

-आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिला संबल, खिल उठे चेहरे


मेरठ। पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए एमआईईटी में छात्रवृत्ति चेक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी संजय कुमार मीणा,विशिष्ट अतिथि विजय प्रधान मोहद्दीनपुर एवं पिश्तिया विद्या उषा ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु शरण ने 81 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए।

पिश्तिया विद्या उषा ट्रस्ट द्वारा यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों को प्रदान की गई है, जो मेधावी होने के बावजूद आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रखने में कठिनाई महसूस करते हैं। एमआईईटी के 81 विद्यार्थियों को प्रति छात्र 30 हजार रुपये की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की गई। यह सहायता राशि विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष दी जाएगी। इस अवसर पर कुल 21 लाख 56 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।

मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी संजय कुमार मीणा ने कहा कि जिस क्षेत्र में आपकी रुचि हो, उसी में पूरी लगन से आगे बढ़ें और निरंतर ज्ञान अर्जित करें। छात्रवृत्ति को अपने शैक्षणिक विकास का साधन बनाएं, पढ़ाई पर ध्यान दें तथा अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि परिश्रम और लगन ही सफलता की कुंजी हैं।

ट्रस्ट एवं एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण ने बताया कि वर्ष 2015 में यह अनुभव किया गया कि कई प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी शिक्षा बीच में ही छोड़ने को विवश हो जाते हैं। कुछ छात्रों को विभिन्न कारणों से समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति भी नहीं मिल पाती। ऐसे विद्यार्थियों की सहायता के उद्देश्य से पिश्तिया विद्या उषा ट्रस्ट की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से ट्रस्ट लगातार आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर एमआईईटी कॉलेज के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. एस.के. सिंह, डीन एकेडेमिक्स गौरव शर्मा, डॉ. विनीत कुमार, मनोज अग्रवाल, अजय चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here